UPSC EPFO Notification 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) में प्रवर्तन अधिकारी (EO/AO) और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। अगर आप एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह अवसर आपके लिए बेहद खास है। इस भर्ती के तहत कुल 230 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।
UPSC EPFO Vacancy 2025
इस भर्ती के तहत दो प्रमुख पदों पर भर्तियां की जाएंगी – प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी (EO/AO) और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC)।
प्रवर्तन अधिकारी के लिए कुल 156 पद निर्धारित किए गए हैं जबकि APFC के लिए 74 पद रखे गए हैं।
Enforcement Officer (EO) / Accounts Officer (AO)
श्रेणी
पदों की संख्या
UR
78
SC
23
ST
12
OBC
42
EWS
01
कुल
156
Assistant Provident Fund Commissioner (APFC)
श्रेणी
पदों की संख्या
UR
32
SC
07
ST
—
OBC
28
EWS
07
कुल
74
Education Qualification
इन दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक डिग्री रखी गई है। यानी उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरा किया होना चाहिए। हालांकि, APFC पद के लिए अगर आपके पास कानून या प्रबंधन (Law/Management) में डिग्री है, तो आपको वरीयता दी जाएगी।
Age Limit
प्रवर्तन अधिकारी पद के लिए अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 30 वर्ष रखी गई है। OBC वर्ग को 3 वर्ष और SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। इसी प्रकार APFC पद के लिए अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
OBC वर्ग के उम्मीदवारों को यहां 3 वर्ष और SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। PwD (शारीरिक रूप से दिव्यांग) उम्मीदवारों को EO/AO के लिए अधिकतम 40 वर्ष और APFC के लिए 45 वर्ष तक की छूट प्राप्त होगी।
UPSC EPFO Application Fee 2025
GEN/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए: ₹25
SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं (शुल्क माफ)
शुल्क भुगतान का माध्यम: केवल ऑनलाइन
How to Apply for UPSC EPFO Vacancy 2025
सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं और EPFO भर्ती के Online Application Form लिंक पर क्लिक करें।
अगले पेज पर नीचे दिए गए डिक्लेरेशन “Yes, I Agree” को सेलेक्ट करें।
अब अपनी व्यक्तिगत जानकारी (Personal Details) भरें।
फिर डिक्लेरेशन को Agree करें और एप्लीकेशन फॉर्म का Part I सबमिट करें।
अब Part II में जाएं और फीस भुगतान करें (यदि आप फीस से मुक्त नहीं हैं)।
इसके बाद परीक्षा केंद्र चुनें, फोटोग्राफ, सिग्नेचर, फोटो आईडी डॉक्यूमेंट और डिक्लेरेशन अपलोड करें।
सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें और अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें।
मैं पिछले 5 साल से ब्लॉग लिख रही हूँ। मेरा मकसद है सरकारी योजनाओं और नौकरियों की जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना, ताकि सभी को सही जानकारी मिल सके।