मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना बिहार छात्राओं को पचास हजार से एक लाख तक की मदत

Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना बिहार के तहत छात्राओं को UPSC और BPSC जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी में आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना बिहार की शुरुआत प्रदेश की महिलाओं को हर स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से की थी।

मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना बिहार के अंतर्गत केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में सहायता और स्वरोजगार के अवसर भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना बिहार में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की सुविधा, शॉर्ट स्टे होम, महिला हेल्पलाइन, मानसिक व कानूनी सहायता और लोन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना बिहार 2025

बिहार मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत सरकार उन छात्राओं को सहायता राशि देती है जिन्होंने UPSC या BPSC की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) पास कर ली है। जो छात्राएं UPSC की प्रीलिम्स पास करती हैं, उन्हें सरकार की तरफ से ₹1 लाख की आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं, BPSC प्रीलिम्स पास करने वाली छात्राओं को ₹50,000 की मदद मिलती है।

हाल ही में राज्य सरकार ने BPSC की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाली 2955 महिलाओं को कुल ₹14.77 करोड़ की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की। इसी तरह, UPSC प्री परीक्षा में सफल रही 102 छात्राओं को भी ₹1-1 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शिक्षा से संबंधित प्रमाणपत्र
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना की पात्रता

  • बिहार की लड़कियां और महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदक का बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • योजना में शैक्षणिक योग्यता और पात्रता अलग-अलग हो सकती है, यह उस लाभ के प्रकार पर निर्भर करता है।
  • अगर कोई महिला UPSC योजना का लाभ लेना चाहती है, तो उसके लिए प्री परीक्षा (Pre Exam) पास करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

अगर आप बिहार मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो इसके लिए आवेदन करना बेहद आसान है। सबसे पहले आपको बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जैसे ही पोर्टल पर आवेदन लिंक सक्रिय होता है, आप वहां से ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं।

ऑनलाइन आवेदन शुरू करने से पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होता है। इसके लिए आपका नाम, आधार कार्ड नंबर, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपके पास एक यूजर आईडी और पासवर्ड आ जाएगा, जिससे आप पोर्टल में लॉगिन कर सकेंगी। इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरनी होंगी।

आप इस योजना के लिए ऑफलाइन भी आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय में मौजूद RTPS काउंटर पर जाकर आवेदन फॉर्म जमा करना होगा। वहां आपके फॉर्म की जांच प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) द्वारा की जाएगी। इसके अलावा, आप अपने जिले के वन स्टॉप सेंटर में जाकर भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं और वहां से सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

About Suman

मैं पिछले 5 साल से ब्लॉग लिख रही हूँ। मेरा मकसद है सरकारी योजनाओं और नौकरियों की जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना, ताकि सभी को सही जानकारी मिल सके।

Leave a Comment

Join Channel