महिला पशुपालक सम्मान योजना राजस्थान : राजस्थान सरकार ने राज्य के पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके व्यवसाय को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से महिला पशुपालक सम्मान योजना राजस्थान शुरू की है। महिला पशुपालक सम्मान योजना राजस्थान विशेष रूप से उन पशुपालकों के लिए बनाई गई है, जो सीमित संसाधनों के साथ अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
महिला पशुपालक सम्मान योजना राजस्थान | Mahila Pashupalak Samman Yojana Rajasthan
राजस्थान महिला पशुपालक सम्मान योजना के अन्तर्गत प्रगतिशील महिला पशुपालकों को वर्ष 2024-25 के लिये पशुपालक सम्मान योजनान्तर्गत प्रत्येक पंचायत समिति स्तर से एक पशुपालक का चयन किया जावेगा। जिले की पंचायत समितियों के स्तर पर प्रथम स्थान पर चयनित पशुपालकों में से दो का चयन जिला स्तर पर किया जावेगा एवं जिला स्तर से चयनित पशुपालकों में से दो का चयन राज्य स्तर पर किया जावेगा। चयनित पशुपालक को पंचायत समिति स्तर पर रू. 10,000/- जिला स्तर पर रू. 25,000/- तथा राज्य स्तर पर रू. 50,000/- की राशि प्रोत्साहन स्वरुप राज्यस्तरीय पशुपालक सम्मान समारोह आयोजित कर प्रदान की जावेगी।
योजना का नाम | राजस्थान महिला पशुपालक सम्मान योजना 2025 |
उद्देश्य | प्रगतिशील महिला पशुपालकों को सम्मानित और प्रोत्साहित करना |
पात्रता | राजस्थान की महिला पशुपालक |
पुरस्कार राशि (पंचायत स्तर) | ₹10,000 |
पुरस्कार राशि (जिला स्तर) | ₹25,000 |
पुरस्कार राशि (राज्य स्तर) | ₹50,000 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 31 जनवरी 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र निकटतम राजकीय पशु चिकित्सालय में जमा करें |
योजना की वेबसाइट | www.animalhusbandry.rajasthan.gov.in |
इच्छुक प्रगतिशील महिला पशुपालक समीपस्थ राजकीय पशु चिकित्सालय में कार्यालय / संस्था समय में अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में दिनांक 31 जनवरी, 2025 तक प्रस्तुत कर सकती है। राजस्थान महिला पशुपालक सम्मान योजना के आवेदन पत्र विभाग की वेबसाईट www.animalhusbandry.rajasthan.gov.in पर किया जायेगा।
महिला पशुपालक सम्मान योजना के उद्देश्य
- स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ाना:
इस योजना का लक्ष्य महिला पशुपालकों में एक अच्छा और स्वस्थ मुकाबला पैदा करना है, ताकि वे और अच्छा काम कर सकें। - उन्नत नस्ल के पशु पालने की प्रेरणा देना:
महिलाओं को अच्छे और बेहतर नस्ल के पशु रखने के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी मदद करना। - नवीन तकनीक से पशु देखभाल:
नई और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके पशुओं की देखभाल करना, ताकि उनकी सेहत और उत्पादकता बेहतर हो सके। - नस्ल सुधार में मदद करना:
उन्नत नस्ल के सांड या कृत्रिम गर्भाधान से पशुओं की नस्ल को सुधारना और उनके अच्छे परिणाम दिखाकर अन्य महिला पशुपालकों को प्रेरित करना। - महिलाओं का विकास:
महिला पशुपालकों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाना और उन्हें पशुपालन के बड़े कामों से जोड़ना। - महिला पशुपालकों को पहचान देना:
राज्य की मेहनती और प्रगतिशील महिला पशुपालकों को पहचान कर उन्हें सम्मानित और प्रोत्साहित करना।
महिला पशुपालक सम्मान योजना में प्रोत्साहन राशि
स्तर | चयनित महिला पशुपालकों की संख्या | प्रोत्साहन राशि |
---|---|---|
पंचायत समिति स्तर | प्रत्येक समिति से 1 महिला | ₹10,000 |
जिला स्तर | प्रत्येक जिले से 2 महिलाएं | ₹25,000 |
राज्य स्तर | राज्य स्तर पर 2 महिलाएं | ₹50,000 |
राजस्थान महिला पशुपालक सम्मान योजना के आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड।
- निवास प्रमाण पत्र।
- पशुपालन का प्रमाण पत्र।
- बैंक खाता विवरण।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- पंचायत या स्थानीय प्राधिकरण का प्रमाण पत्र।
राजस्थान महिला पशुपालक सम्मान योजना पात्रता मानदंड
- यह योजना केवल महिला पशुपालकों (Female Livestock Farmers) के लिए बनाई गई है।
- आवेदक महिला का राजस्थान राज्य की निवासी (Resident of Rajasthan) होना अनिवार्य है।
- महिला को पशुपालन के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत होना चाहिए। जैसे कि गाय, भैंस, बकरी, या अन्य पशुओं की देखभाल और पालन।
- आवेदक महिला को अपने क्षेत्र में पशुओं के स्वास्थ्य सुधार, दूध उत्पादन में वृद्धि, या नई तकनीकों को अपनाने जैसे कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना आवश्यक है।
महिला पशुपालक सम्मान योजना की आवेदन प्रक्रिया
महिला पशुपालकों को महिला पशुपालक सम्मान योजना 2024-25 के तहत आवेदन करने के लिए 31 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है। आवेदन नियत तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन पत्र जमा करने के लिए निकटतम राजकीय पशु चिकित्सालय में संपर्क किया जा सकता है। योजना और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित जिला कार्यालय, संयुक्त निदेशक/उप निदेशक पशुपालन विभाग से संपर्क करें। योजना से जुड़ी जानकारी और आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।
राजस्थान महिला पशुपालक सम्मान योजना का आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे
- महिला पशुपालकों को 31 जनवरी 2025 तक आवेदन करना होगा।
- नियत तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आवेदन पत्र कहां जमा करें
- निकटतम राजकीय पशु चिकित्सालय में आवेदन पत्र जमा करें।
- आवेदन पत्र और योजना की विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित जिला कार्यालय, संयुक्त निदेशक/उप निदेशक पशुपालन विभाग से संपर्क करें।
- संबंधित कार्यालय या पशुपालन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
राजस्थान महिला पशुपालक सम्मान योजना के महत्वपूर्ण लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करे |
अप्लाई ऑनलाइन | यहाँ क्लिक करे |
Download Form | यहाँ क्लिक करे |
अन्य योजना | यहाँ क्लिक करे |
मै पिछले 5 सालों से ब्लॉगिंग कर रही हूँ , मैं कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स हूँ और मेरा मकसद जटिल जानकारी को आसान भाषा में समझाना है , ताकि हर कोई उसे आसानी से समझ सके। खास तौर पर सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरी पर लिखती हु ,जिससे लोगों को मदद मिल सके।