हरियाणा निर्माण कामगार मेधावी छात्र प्रोत्साहन राशि योजना 2025: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, जरूरी दस्तावेज

Telegram Channel Join Now

अगर आपने हरियाणा बोर्ड की 10वीं या 12वीं की परीक्षा में इस बार अच्छे नंबर आये है तो आपके लिए बहुत बड़ी खबर है अब हरयाणा सरकार द्वारा 10वीं या 12वीं क्लास में बढ़िया नुम्बर लाने पर ₹51,000 तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है।

Table of Contents

हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘निर्माण कामगार मेधावी छात्र प्रोत्साहन राशि योजना’ के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उनके अंकों के आधार पर ₹51,000 तक की स्कॉलरशिप दी जाती है।

निर्माण कामगार मेधावी छात्र प्रोत्साहन राशि योजना 2025

निर्माण कामगार मेधावी छात्र प्रोत्साहन राशि योजना हरियाणा श्रम विभाग द्वारा शुरू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य निर्माण मजदूरों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देना है। निर्माण कामगार मेधावी छात्र प्रोत्साहन राशि योजना हरियाणा के तहत स्कॉलरशिप की राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में एकमुश्त फिक्स डिपॉजिट के रूप में जमा की जाती है।

योजना का नामनिर्माण कामगार मेधावी छात्र प्रोत्साहन राशि योजना हरियाणा
किसके लिए है?हरियाणा के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे
उद्देश्यमेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता देना
लाभार्थी 10वीं/12वीं में न्यूनतम 60% अंक व श्रमिक का रजिस्ट्रेशन
स्कॉलरशिप राशि ₹51,000 तक
आवेदन कैसे करें?अंत्योदय सरल पोर्टल / अटल सेवा केंद्र से
जरूरी दस्तावेजमार्कशीट, आधार, श्रमिक ID, बैंक पासबुक, फोटो आदि
आधिकारिक पोर्टलSaral Haryana

निर्माण कामगार मेधावी छात्र प्रोत्साहन राशि योजना हरियाणा में स्कॉलरशिप कितनी मिलती है?

निर्माण कामगार मेधावी छात्र प्रोत्साहन राशि योजना हरियाणा में छात्र को मिलने वाली स्कॉलरशिप उसके 10वीं या 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों पर निर्भर करती है। यदि किसी छात्र ने 90% या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं, तो उसे ₹51,000 की स्कॉलरशिप मिलती है। इसी तरह 80% या उससे अधिक अंक पर ₹41,000, 70% या उससे अधिक पर ₹31,000 और न्यूनतम 60% अंक लाने पर भी ₹21,000 तक की मदद मिलती है।

प्राप्तांक (10वीं/12वीं में)स्कॉलरशिप राशि
90% या उससे अधिक₹51,000
80% या उससे अधिक₹41,000
70% या उससे अधिक₹31,000
60% या उससे अधिक (न्यूनतम पात्रता)₹21,000

कौन ले सकता है मेधावी छात्र प्रोत्साहन राशि योजना हरियाणा का लाभ?

  • छात्र हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • माता या पिता में से कोई एक पंजीकृत निर्माण श्रमिक होना चाहिए (कम से कम 1 साल से पंजीकृत)।
  • छात्र की 10वीं या 12वीं में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
  • योजना का लाभ 2 बेटों या 3 बेटियों तक ही सीमित है।
  • श्रमिक की मृत्यु के बाद भी बच्चे इस योजना के पात्र हैं।

हरियाणा निर्माण कामगार मेधावी छात्र स्कॉलरशिप योजना के दस्तावेज

  • श्रमिक का पंजीकरण नंबर और ID कार्ड
  • हरियाणा निवास प्रमाण पत्र
  • छात्र की 10वीं/12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड (छात्र व श्रमिक दोनों का)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • छात्र का बैंक पासबुक / खाता विवरण
  • शपथ पत्र (रिजल्ट के साथ प्रतिशत का उल्लेख)
  • मोबाइल नंबर
  • कार्य स्लिप (मजदूरी का प्रमाण)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि है)

निर्माण कामगार मेधावी छात्र स्कॉलरशिप योजना हरियाणा की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

निर्माण कामगार मेधावी छात्र प्रोत्साहन राशि योजना के लिए आवेदन अंत्योदय सरल पोर्टल (Antyodaya Saral Portal) के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के बाद छात्र या छात्रा को स्कॉलरशिप फॉर्म भरना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन के साथ एक शपथ पत्र भी देना अनिवार्य है, जिसमें स्पष्ट रूप से यह लिखा होना चाहिए कि छात्र ने 10वीं या 12वीं कक्षा में कितने प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

इस योजना के तहत आवेदन करने के बाद आपके द्वारा दिए गए सभी दस्तावेजों की जांच श्रम विभाग के अधिकारी करते हैं। अगर सारी जानकारी और दस्तावेज सही पाए जाते हैं, तो तय की गई स्कॉलरशिप राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में एकमुश्त फिक्स डिपॉजिट के रूप में जमा कर दी जाती है। प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी आपको SMS या ईमेल के माध्यम से भेज दी जाती है, जिससे आप अपडेट रह सकें और फॉर्म में कोई कमी हो तो उसको पूरा किया जा सके।

योजना के महत्वपूर्ण लिंक

अंत्योदय सरल पोर्टलयहाँ क्लिक करे
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करे
शपथ पत्रयहाँ क्लिक करे

हरियाणा निर्माण कामगार मेधावी छात्र स्कॉलरशिप योजना– FAQ

1.हरियाणा निर्माण कामगार मेधावी छात्र प्रोत्साहन राशि योजना क्या है?

यह हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई एक स्कॉलरशिप योजना है, जिसमें पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को 10वीं या 12वीं में अच्छे अंक लाने पर ₹21,000 से ₹51,000 तक की स्कॉलरशिप दी जाती है।

2.हरियाणा निर्माण कामगार मेधावी छात्र स्कॉलरशिप योजना का लाभ पाने के लिए न्यूनतम कितने प्रतिशत अंक चाहिए?

छात्र को कम से कम 60% अंक लाने अनिवार्य हैं। प्रतिशत के अनुसार स्कॉलरशिप राशि तय की जाती है।

3.हरियाणा निर्माण कामगार मेधावी छात्र स्कॉलरशिप योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

वे छात्र जिनके माता या पिता पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं (कम से कम 1 वर्ष से) और जिन्होंने 10वीं या 12वीं की परीक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हैं।

4.आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?

छात्र को पहले अंत्योदय सरल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन करके स्कॉलरशिप फॉर्म भरना होगा। जरूरी दस्तावेज और शपथ पत्र अपलोड करके ऑनलाइन या अटल सेवा केंद्र से जमा किया जा सकता है।

5.स्कॉलरशिप राशि कितने समय में और कैसे मिलती है?

दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र पाए जाने पर राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में एकमुश्त फिक्स डिपॉजिट के रूप में भेज दी जाती है, और इसकी जानकारी SMS/Email के माध्यम से मिलती है।

About Suman

मैं पिछले 5 साल से ब्लॉग लिख रही हूँ। मेरा मकसद है सरकारी योजनाओं और नौकरियों की जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना, ताकि सभी को सही जानकारी मिल सके।

Leave a Comment

Join Channel