हरियाणा सरकार ने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के लिए एक नई योजना शुरू करने का फैसला किया है, जिसका नाम है लाडो लक्ष्मी योजना। हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना का मकसद गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देना है। लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा की घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट 2025-26 में की थी । उन्होंने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के लिए सरकार ने 5000 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।
Table of Contents
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे, जिससे वे अपनी जरूरत पूरा सकें , हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना उन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होगी जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं है।
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना 2025 | Lado Laxmi Yojana Haryana 2025
अब सवाल आता है कि लाडो लक्ष्मी योजना का फायदा किन महिलाओं को मिलेगा। सरकार इसके लिए दो विकल्पों पर विचार कर रही है। पहला विकल्प यह है कि केवल बीपीएल श्रेणी यानी गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिता रही महिलाओं को योजना में शामिल किया जाए। ऐसी महिलाओं की सालाना आय अधिकतम 1.80 लाख रुपये होती है।
दूसरा विकल्प यह है कि अगर पति-पत्नी दोनों की कुल सालाना आय तीन लाख रुपये से कम है, तो उस परिवार की महिला को भी योजना का लाभ मिल सकेगा। सरकार यह तय कर रही है कि कौन-सी श्रेणी की महिलाओं को योजना में शामिल किया जाए, ताकि सही और जरूरतमंद महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाया जा सके।
योजना का नाम | हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना 2025 |
लाभार्थी | महिलाएं (मुख्य रूप से गरीब और जरूरतमंद महिलाएं) |
मासिक सहायता | ₹2100 प्रति माह |
अधिकारिक घोषणा की तारीख | योजना की घोषणा जल्द होने की संभावना, आधिकारिक घोषणा बाकी है |
कुल बजट | ₹5000 करोड़ रुपये |
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना में कोनसे डॉक्यूमेंट जरुरी है ?
- आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र (PPP)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड (अगर है)
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि महिला का बैंक खाता आधार और परिवार पहचान पत्र (PPP) से जुड़ा हो। इसके लिए पंचायत स्तर पर CPLO यानी क्रिड पंचायत लेवल ऑपरेटर काम कर रहे हैं। वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पात्र महिलाओं के दस्तावेज सही हों और उनके खाते योजना के लिए तैयार हों।
अगर महिला का खाता आधार से लिंक नहीं है, या परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि गलत दर्ज है, तो उसे जल्द से जल्द सुधारना जरूरी है। एक छोटी सी गलती भी योजना का पैसा पाने से रोक सकती है। इसलिए सभी महिलाओं को सलाह दी जा रही है कि वे अपने दस्तावेजों को ठीक से जांच लें और अगर कोई गलती हो तो तुरंत सुधार करवा लें।
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना में किसको लाभ मिलेगा
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा निचे लिखी गयी महिलाओ को लाभ मिल सकता है, बाकी पूरी जानकारी योजना लागु होने पर अपडेट हो जाएगी ,0
- पहला विकल्प – सिर्फ BPL महिलाएं
- जो महिलाएं बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी में आती हैं।
- जिनकी सालाना आय ₹1.80 लाख या उससे कम है।
- अगर सरकार सिर्फ इन महिलाओं को चुने, तो 25 लाख महिलाओं को ₹2100 हर महीने मिलेंगे।
- इससे सरकार का मासिक खर्च लगभग ₹500 करोड़ रुपये होगा।
- दूसरा विकल्प – पति-पत्नी की कुल आय ₹3 लाख/वर्ष तक हो
- अगर महिला और उसके पति की सालाना कमाई ₹3 लाख या उससे कम है, तो भी योजना का फायदा मिल सकता है।
- इस स्थिति में लगभग 40 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा।
- तब सरकार का हर महीने खर्च करीब ₹800 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।
कौन-कौन महिलाएं हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना से बाहर रहेंगी?
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा का लाभ सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा। कुछ महिलाएं योजना में शामिल नहीं होंगी।
- जिनकी उम्र 60 साल या उससे ज्यादा है (क्योंकि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिलती है)
- जिनके परिवार की सालाना आय तय सीमा से ज्यादा है
- जिनका बैंक खाता या परिवार पहचान पत्र (PPP) आधार से लिंक नहीं है
- जिनकी जानकारी गलत दर्ज है जैसे उम्र या नाम में गलती
कब शुरू होगी लाडो लक्ष्मी योजना?
अभी हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सरकार का कहना है कि वह जल्द से जल्द योजना शुरू करना चाहती है। मुख्यमंत्री हर रोज अधिकारियों से योजना पर चर्चा कर रहे हैं। लगभग 70 प्रतिशत तैयारी पूरी हो चुकी है और बाकी काम इस महीने के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
हरियाणा ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य होगा। इससे पहले मध्य प्रदेश में “लाडली बहना योजना” शुरू की गई थी, जिसमें महिलाओं को 1250 रुपये दिए जा रहे हैं।