राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री एकल पुत्री दो पुत्री योजना शुरू की है, जिसका मकसद है बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना। मुख्यमंत्री एकल पुत्री दो पुत्री योजना राजस्थान के तहत, 10वीं और 12वीं कक्षा पास करने वाली मेधावी छात्राओं को 51,000 रुपए तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह पैसा सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
Table of Contents
राज्य और जिला स्तर पर अलग-अलग पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। सभी राशि छात्रा के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।
मुख्यमंत्री एकल पुत्री दो पुत्री योजना राजस्थान 2025
राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री एकल पुत्री दो पुत्री योजना राजस्थान का मुख्य उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और महिला सशक्तिकरण को मजबूत करना है। यह योजना माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा संचालित होती है और हर वर्ष 10वीं व 12वीं पास मेधावी बालिकाओं को नकद पुरस्कार दिया जाता है।
योजना का नाम | मुख्यमंत्री एकल पुत्री दो पुत्री योजना राजस्थान |
---|---|
राज्य | राजस्थान |
लाभार्थी | 10वीं और 12वीं पास मेधावी बेटियाँ |
सहायता राशि | ₹11,000 से ₹51,000 तक |
पात्रता | परिवार में केवल 1 या 2 बेटियाँ और न्यूनतम कटऑफ अंक |
कटऑफ अंक (10वीं) | 584 अंक (625 में से) |
कटऑफ अंक (12वीं – विज्ञान वर्ग) | 491 अंक |
कटऑफ अंक (12वीं – कॉमर्स वर्ग) | 484 अंक |
कटऑफ अंक (12वीं – आर्ट्स वर्ग) | 487 अंक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन (डाक द्वारा भेजना) |
आवेदन की अंतिम तिथि | 31 मई 2025 |
जरूरी दस्तावेज | आवेदन फॉर्म, शपथ पत्र, मार्कशीट, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक |
आवेदन भेजने का पता | सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर, राजस्थान |
हेल्पलाइन नंबर | 0145–2622131 / 0145–2632854 |
आधिकारिक वेबसाइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
मुख्यमंत्री एकल पुत्री दो पुत्री योजना पुरस्कार राशि
राजस्थान सरकार हर साल बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन राशि देती है। यह इनाम राशि राज्य और जिला स्तर पर अलग-अलग दी जाती है। माध्यमिक परीक्षा, माध्यमिक (व्यावसायिक) और प्रवेशिका परीक्षा में राज्य स्तर के विजेताओं को ₹31,000 और जिला स्तर पर ₹11,000 का पुरस्कार दिया जाता है।
वहीं, उच्च माध्यमिक परीक्षा, उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में यह राशि बढ़ाकर राज्य स्तर पर ₹51,000 कर दी गई है, जबकि जिला स्तर पर पुरानी राशि ₹11,000 ही दी जाती है।
एकल पुत्री दो पुत्री योजना राजस्थान का मकसद मेहनती छात्रों को सम्मानित करना और पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना है। अगर आप भी राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आप भी इस इनाम राशि के हकदार बन सकते हैं।
परीक्षा का नाम | राज्य स्तर पर राशि | जिला स्तर पर राशि |
---|---|---|
माध्यमिक परीक्षा | ₹31,000 | ₹11,000 |
माध्यमिक (व्यावसायिक) | ₹31,000 | ₹11,000 |
प्रवेशिका परीक्षा | ₹31,000 | ₹11,000 |
उच्च माध्यमिक परीक्षा | ₹51,000 | ₹11,000 |
उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) | ₹51,000 | ₹11,000 |
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा | ₹51,000 | ₹11,000 |
मुख्यमंत्री एकल पुत्री दो पुत्री योजना राजस्थान की पात्रता
मुख्यमंत्री एकल पुत्री दो पुत्री योजना राजस्थान का फायदा उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं। सबसे पहले, छात्रा ने राजस्थान बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा पास की हो। दूसरा, परिवार में केवल एक या दो बेटियाँ ही होनी चाहिए। तीसरी शर्त यह है कि छात्रा ने तय किए गए न्यूनतम अंक हासिल किए हों। 10वीं क्लास में कम से कम 584 अंक (625 में से) जरूरी हैं। वहीं, 12वीं में साइंस वालों को 491 अंक, कॉमर्स वालों को 484 अंक और आर्ट्स वालों को 487 अंक लाना जरूरी है। अलग-अलग जिलों में यह कटऑफ थोड़ा बदल सकता है। कट-ऑफ अंक की अधिक जानकरी के लिए बोर्ड की वेबसाइट देखे।
आवश्यक कट-ऑफ अंक (राज्य स्तर)
परीक्षा का नाम | न्यूनतम कटऑफ अंक |
---|---|
माध्यमिक (10वीं) | 584 अंक |
माध्यमिक (व्यावसायिक) | 585 अंक |
उच्च माध्यमिक – विज्ञान (12वीं) | 491 अंक |
उच्च माध्यमिक – वाणिज्य (12वीं) | 484 अंक |
उच्च माध्यमिक – कला (12वीं) | 487 अंक |
उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) – विज्ञान | 479 अंक |
उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) – वाणिज्य | 472 अंक |
उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) – कला | 484 अंक |
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा | 472 अंक |
प्रवेशिका परीक्षा | 545 अंक |
मुख्यमंत्री एकल पुत्री दो पुत्री योजना के जरूरी दस्तावेज़
- मूल आवेदन पत्र (परिशिष्ट-1)
- ₹50 के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र (परिशिष्ट-2)
- संस्था प्रमुख/गजटेड ऑफिसर की अनुशंसा (परिशिष्ट-3)
- जनआधार/राशन कार्ड की सत्यापित प्रति
- आधार कार्ड या वोटर ID की कॉपी
- बैंक पासबुक/निरस्त चेक की प्रति
- बोर्ड परीक्षा की अंकतालिका की सत्यापित प्रति
मुख्यमंत्री एकल पुत्री दो पुत्री योजना की आवेदन प्रक्रिया
अगर आप मुख्यमंत्री एकल पुत्री दो पुत्री योजना के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो यह प्रक्रिया बहुत आसान है। सबसे पहले, आपको आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा या फिर अपने स्कूल से प्राप्त कर सकती हैं। फॉर्म में अपना नाम, पिता का नाम, पता, बोर्ड रोल नंबर और बैंक खाते का विवरण सही-सही भर कर देना होगा।
इसके बाद अपने दस्तावेजों को फॉर्म के साथ और इसे अपने स्कूल के प्रिंसिपल या किसी राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवा लें। फॉर्म में सारी जानकारी और दस्तावेज फॉर्म के साथ रजिस्टर्ड डाक के जरिए “सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर, राजस्थान” भेज दें। बस ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई 2025 है, तो समय पर आवेदन जरूर कर लें। अगर आप अंतिम तारीख तक आवेदन नहीं कर पाईं, तो फिर अगले साल तक इंतजार करना होगा।
एकल पुत्री दो पुत्री योजना नोटिफिकेशन
आप मुख्यमंत्री एकल पुत्री दो पुत्री योजना का नोटिफिकेशन और मूल आवेदन पत्र (परिशिष्ट-1), ₹50 के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र (परिशिष्ट-2) नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।
मुख्यमंत्री एकल पुत्री दो पुत्री योजना नोटिफिकेशन डाउनलोड करें – यहां क्लिक करें
एकल पुत्री दो पुत्री योजना-FAQ
मुख्यमंत्री एकल पुत्री दो पुत्री योजना के तहत कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी?
इस योजना के तहत, 10वीं और 12वीं पास बेटियों को 11,000 रुपये से लेकर 51,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
क्या इस योजना का लाभ सभी बेटियों को मिलेगा?
नहीं, इस योजना का लाभ केवल उन्हीं बेटियों को मिलेगा जिनके परिवार में एक या दो बेटियां हैं और जिन्होंने 10वीं या 12वीं कक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त किए हैं।
शपथ पत्र कैसे बनवाएँ?
50 रुपये के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर माता-पिता को लिखित रूप से घोषणा करनी होगी कि परिवार में केवल 1 या 2 बेटियाँ हैं। इसे नोटरी या राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाएँ।
मुख्यमंत्री एकल पुत्री दो पुत्री योजना की अंतिम तिथि क्या है?
मुख्यमंत्री एकल पुत्री दो पुत्री योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2025 है।