बिहार डेयरी योजना 2025: गाय-भैंस पालन पर 75% तक सब्सिडी

Telegram Channel Join Now

बिहार सरकार ने 2025 में किसानों, बेरोजगार युवाओं और महिलाओं के लिए एक बड़ी पहल की है। अगर आप गाय-भैंस पालन या डेयरी खोलने की सोच रहे हैं तो यह योजना आपके लिए सुनहरा मौका है। बिहार डेयरी योजना 2025 के तहत सरकार आपको पशु खरीद पर 75% तक की सब्सिडी दे रही है। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाना और दूध उत्पादन को बढ़ावा देना है।

बिहार डेयरी योजना से कौन ले सकता है लाभ?

इस योजना का लाभ बिहार के सभी जिलों में किसान, ग्रामीण युवा, बेरोजगार महिलाएं और स्वयं सहायता समूह उठा सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति दो, चार या 15 से अधिक पशु खरीदकर सरकार से अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।

बिहार डेयरी योजना की पात्रता और जरूरी दस्तावेज

इस योजना के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही, आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए और उसके पास पशुपालन का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

दस्तावेज़ों में आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जमीन के कागजात, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी और मोबाइल नंबर मांगे जाते हैं। ध्यान रहे, एक व्यक्ति केवल एक बार ही आवेदन कर सकता है और चयन होने के बाद ही सब्सिडी दी जाती है।

देसी गाय पालन पर मिलने वाली सब्सिडी

अगर कोई व्यक्ति दो देसी गाय खरीदता है, जिसकी अनुमानित लागत ₹2.42 लाख है, तो अनुसूचित जाति, जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए ₹1.81 लाख तक की सब्सिडी मिलती है। सामान्य वर्ग को ₹1.21 लाख तक की मदद दी जाती है।

चार देसी गायों की लागत लगभग ₹5.20 लाख होती है, जिस पर SC/ST/EBC वर्ग को ₹3.90 लाख और सामान्य वर्ग को ₹2.60 लाख की सब्सिडी दी जाती है। यदि कोई 15 से 20 गाय खरीदता है, तो सभी वर्गों को 40% तक की सब्सिडी मिलती है।

समग्र गव्य विकास योजना के लाभ

यह योजना बिहार डेयरी योजना का हिस्सा है और इसमें भी पशु खरीद पर अनुदान दिया जाता है। दो मवेशी खरीदने पर अनुमानित लागत ₹1.74 लाख होती है, जिसमें SC/ST वर्ग को ₹1.30 लाख और अन्य वर्गों को ₹87 हजार रुपये की सहायता मिलती है।

चार मवेशियों की लागत ₹3.90 लाख तक होती है। इस पर SC/ST वर्ग को ₹3 लाख से अधिक और अन्य वर्गों को ₹2 लाख तक की सब्सिडी दी जाती है। बड़े स्तर पर यानी 15-20 मवेशियों की खरीद पर सभी वर्गों को 40% की सब्सिडी प्रदान की जाती है।

भैंस पालन करने वालों के लिए सब्सिडी

जो लोग भैंस पालन करना चाहते हैं उनके लिए भी सरकार ने अलग से प्रावधान किया है। एक दूधारू भैंस की अनुमानित कीमत ₹1.21 लाख होती है। SC, ST और EBC वर्गों को ₹90,750 और सामान्य वर्ग को ₹60,000 तक की सब्सिडी मिलती है।

दो भैंसों की लागत ₹2.42 लाख तक होती है। इस पर SC/ST/EBC वर्गों को ₹1.81 लाख और सामान्य वर्ग को ₹1.21 लाख तक की सहायता मिलती है। अगर कोई व्यक्ति 15-20 भैंस खरीदता है तो उसे भी 40% सब्सिडी दी जाती है।

आवेदन प्रक्रिया

बिहार डेयरी योजना 2025 में आवेदन के लिए आपको सरकार की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर योजना का चयन करके रजिस्ट्रेशन करना होता है। OTP के माध्यम से वेरिफिकेशन के बाद लॉगिन करके फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दें।

किसी भी तकनीकी समस्या या जानकारी के लिए आप टोल फ्री नंबर 1800-345-681 पर कॉल कर सकते हैं। यहां से आपको योजना से जुड़ी सभी सहायता प्राप्त होगी।

About Suman

मैं पिछले 5 साल से ब्लॉग लिख रही हूँ। मेरा मकसद है सरकारी योजनाओं और नौकरियों की जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना, ताकि सभी को सही जानकारी मिल सके।

Leave a Comment

Join Channel