अटल पेंशन योजना (APY) एक ऐसी सरकारी योजना है जो आपके रिटायरमेंट को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। इस योजना के तहत आप 18 से 40 साल की उम्र के बीच शामिल होकर कम से कम ₹42 से निवेश शुरू कर सकते हैं और 60 साल की उम्र के बाद हर महीने ₹1,000 से ₹5,000 तक पेंशन पा सकते हैं। खास बात यह है कि अटल पेंशन योजना (APY) विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए बनाई गई है, जो अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। सब्सक्राइबर की मृत्यु के बाद भी यह योजना उसके जीवनसाथी और नॉमिनी को सुरक्षा प्रदान करती है।
अटल पेंशन योजना (APY) भारत सरकार की पेंशन योजना है, जो असंगठित क्षेत्र के लोगों को रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। 2015 में शुरू हुई इस योजना का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों के लिए पेंशन की व्यवस्था करना है।

अटल पेंशन योजना (APY) में 18 से 40 वर्ष तक के व्यक्ति निवेश कर सकते हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए 20 साल तक नियमित रूप से निवेश करना होगा।
अटल पेंशन योजना क्या है? | What is Atal Pension Yojana?
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक शानदार पेंशन योजना है, जो रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। इस योजना के तहत केवल ₹210 मासिक निवेश करके 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने ₹5000 पेंशन पाई जा सकती है। यह योजना खासतौर पर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए बनाई गई है। आइए, इसे विस्तार से समझते हैं।
योजना का नाम | अटल पेंशन योजना |
पात्रता | आयु 18 से 40 वर्ष |
न्यूनतम योगदान अवधि | 20 वर्ष |
किस्त | मासिक, तिमाही (Quarterly), छमाही (Semi-Annually) |
पेंशन शुरू होने की उम्र | 60 वर्ष |
पेंशन भुगतान | ₹1,000 से ₹5,000 प्रति माह |
मृत्यु के बाद योजना लाभ | जीवनसाथी को समान पेंशन और नॉमिनी को निवेश की गई राशि वापस |
अटल पेंशन योजना के दस्तावेज
- आधार कार्ड
- सेविंग बैंक अकाउंट डिटेल
- मोबाइल नंबर
- नॉमिनी का नाम
अटल पेंशन योजना की प्रमुख विशेषताएं
इस योजना के तहत आप ₹42 से ₹1,454 तक मासिक निवेश कर सकते हैं, और आपके निवेश के आधार पर 60 वर्ष की आयु के बाद ₹1,000 से ₹5,000 तक मासिक पेंशन मिलती है। यदि योजना का सब्सक्राइबर निधन हो जाता है, तो उसके जीवनसाथी को वही पेंशन राशि प्राप्त होती है, और दोनों की मृत्यु के बाद नॉमिनी को पूरी जमा राशि वापस की जाती है।
इस योजना में भुगतान की प्रक्रिया बहुत सरल है, क्योंकि सब्सक्राइबर के बैंक खाते से मासिक, तिमाही, या छमाही किस्तें ऑटो-डेबिट के रूप में कट जाती हैं। हालांकि, 1 अक्टूबर 2022 से एक नया नियम लागू किया गया है जिसके तहत आयकर दाता इस योजना में खाता नहीं खोल सकते।
- इस योजना में आप कम से कम ₹42 से लेकर ₹1454 तक मासिक निवेश कर सकते हैं।
- निवेश के आधार पर 60 वर्ष के बाद ₹1,000 से लेकर ₹5,000 तक मासिक पेंशन मिलती है।
- यदि सब्सक्राइबर की मृत्यु हो जाती है, तो उसके जीवनसाथी को वही पेंशन मिलेगी। दोनों की मृत्यु के बाद नॉमिनी को पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।
- सब्सक्राइबर के बैंक खाते से मासिक, तिमाही या छमाही किस्तें ऑटो-डेबिट हो जाती हैं।
- 1 अक्टूबर 2022 से यह नियम लागू किया है कि आयकर दाता (Taxpayer) इस योजना में खाता नहीं खोल सकते।
कितना निवेश करना होगा?
अगर आप 40 साल की उम्र में इस योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको ₹291 से लेकर ₹1,454 तक मासिक निवेश करना होगा। इस स्थिति में ₹291 प्रति माह निवेश करने पर आपको ₹1,000 की पेंशन मिलेगी, जबकि ₹1,454 प्रति माह निवेश करने पर ₹5,000 की पेंशन मिल सकती है।
18 साल की उम्र में निवेश करने पर
मासिक निवेश (₹) | पेंशन (₹/महीना) |
---|---|
42 | 1000 |
84 | 2000 |
126 | 3000 |
168 | 4000 |
210 | 5000 |
40 साल की उम्र में निवेश करने पर
मासिक निवेश (₹) | पेंशन (₹/महीना) |
---|---|
291 | 1000 |
582 | 2000 |
873 | 3000 |
1164 | 4000 |
1454 | 5000 |
अटल पेंशन योजना की अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट देखे

मै पिछले 5 सालों से ब्लॉगिंग कर रही हूँ , मैं कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स हूँ और मेरा मकसद जटिल जानकारी को आसान भाषा में समझाना है , ताकि हर कोई उसे आसानी से समझ सके। खास तौर पर सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरी पर लिखती हु ,जिससे लोगों को मदद मिल सके।