अगर आप गांव में रहकर खुद का कोई स्थायी और मुनाफेदार बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, तो मुर्गी पालन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अच्छी बात ये है कि अब इस काम में सरकार भी आपकी मदद कर रही है। बिहार सरकार ने ग्रामीण युवाओं और बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समेकित मुर्गी विकास योजना की शुरुआत की है।
समेकित मुर्गी विकास योजना बिहार के तहत आप मुर्गी फार्म खोलकर सरकार से 50% तक की सब्सिडी भी पा सकते हैं। यानी कम खर्च में बड़ा बिज़नेस शुरू करने का सुनहरा मौका आपके सामने है।
समेकित मुर्गी विकास योजना बिहार 2025
बिहार सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार बढ़ाने के लिए समेकित मुर्गी विकास योजना शुरू की है। समेकित मुर्गी विकास योजना बिहार के तहत अगर आप ब्रायलर या लेयर मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू करते हैं तो आपको लागत का आधा पैसा सरकार की ओर से सब्सिडी के रूप में मिलेगा। इस योजना का संचालन बिहार राज्य के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा किया जा रहा है।
- अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग को 40% से 50% तक सब्सिडी मिलती है।
- सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 30% तक की सब्सिडी दी जाती है।
मुर्गी पालन में कितना आता है खर्च?
मुर्गी पालन का व्यवसाय जितना फायदेमंद है, शुरुआत में उतना ही सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी है। आइए खर्च और सब्सिडी की बात करते हैं:
- अगर आप 3000 ब्रायलर मुर्गी से शुरुआत करते हैं तो करीब 10 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसमें आधा यानी लगभग 5 लाख का अनुदान सरकार देगी।
- 5000 मुर्गियों पर खर्च करीब 48 लाख तक जाता है।
- 10000 मुर्गी फार्म खोलने पर खर्च एक करोड़ से ऊपर तक जा सकता है।
इन सब में आप बैंक लोन का भी सहारा ले सकते हैं और अगर मुर्गियों की देखभाल सही ढंग से करें, तो कमाई लाखों में हो सकती है।
जमीन की जरूरत कितनी है?
मुर्गी फार्म खोलने के लिए आपको थोड़ी जमीन की भी जरूरत होगी:
- 10000 मुर्गियों के लिए लगभग 100 डिसमिल जमीन चाहिए।
- 5000 मुर्गियों के लिए 50 डिसमिल जमीन पर्याप्त होती है।
अगर जमीन आपकी खुद की है तो बहुत अच्छा, वरना आप लीज़ या किराए पर भी लेकर काम शुरू कर सकते हैं। जमीन के चारों तरफ तारबंदी करना जरूरी है ताकि मुर्गियों की सुरक्षा बनी रहे।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप समेकित मुर्गी विकास योजना बिहार का लाभ लेना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी कागजात तैयार रखें:
- पोल्ट्री फार्मिंग का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
- जमीन के कागजात या किराया अनुबंध
- निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
आवेदन कैसे करें?
इस योजना के तहत इच्छुक उम्मीदवारों को मुर्गी पालन के लिए वित्तीय सहायता और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। यदि आप बिहार के निवासी हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें, आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून 2025 है।
