मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना राजस्थान 2025-26: अवधि अब 31 मार्च 2026 तक बढ़ी

राजस्थान सरकार ने किसानों और सहकारी भूमि विकास बैंक के अवधिपार ऋणियों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना 2025-26 की समय-सीमा बढ़ा दी है। अब इस योजना का लाभ उठाने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 कर दी गई है।

अवधिपार ब्याज राहत योजना योजना राजस्थान के तहत जो किसान या ऋणी पहले बकाया राशि जमा नहीं कर पाए थे, उन्हें अब अतिरिक्त समय मिल गया है। निर्धारित अवधि के भीतर मूल राशि जमा करने पर वे राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही पूर्ण ब्याज माफी का लाभ उठा सकते हैं।

मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना राजस्थान 2025-26 – मुख्य जानकारी

योजना का नाममुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना राजस्थान
संचालक संस्थाराजस्थान सहकारी भूमि विकास बैंक
मुख्य लाभमूल राशि जमा करने पर 100% ब्याज माफ
पात्रतासहकारी भूमि विकास बैंक का अवधिपार ऋण
अंतिम तिथि31 मार्च 2026
प्रक्रियानजदीकी बैंक शाखा में संपर्क → मूल राशि जमा
आवेदनअलग से फॉर्म नहीं, सीधे बैंक में जमा करें
अधिक जानकारीनजदीकी सहकारी भूमि विकास बैंक शाखा

अवधिपार ब्याज राहत योजना राजस्थान का मुख्य उद्देश्य

मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना राजस्थान विशेष रूप से उन किसानों के लिए बनाई गई है जो राजस्थान सहकारी भूमि विकास बैंक से पुराने ऋण ले चुके हैं और उनका खाता लंबे समय से अवधिपार (ओवरड्यू) चल रहा है। योजना का मुख्य लक्ष्य किसानों को भारी ब्याज के बोझ से मुक्त करना, उन्हें कर्ज के जाल से बाहर निकालना और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

नोट: 31 मार्च 2026 तक मूल राशि जमा करवाकर ब्याज माफी का लाभ उठाएं। जल्दी संपर्क करें।

मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना राजस्थान के जरिए किसान मूल राशि चुकाने के बाद नए सिरे से खेती-किसानी या अन्य कार्य शुरू कर सकते हैं और नए ऋण लेने की पात्रता भी बहाल हो जाती है।

ब्याज राहत योजना राजस्थान के प्रमुख लाभ

अवधिपार ब्याज राहत योजना राजस्थान के तहत मूल राशि (प्रिंसिपल) जमा करने पर 100% ब्याज और अन्य संबंधित शुल्क पूरी तरह माफ कर दिए जाते हैं। यह एक प्रकार की एकमुश्त समझौता योजना (One Time Settlement) है, जिसमें राज्य सरकार स्वयं ब्याज की पूरी राशि वहन करती है।

अब तक राज्य के विभिन्न जिलों में हजारों किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। उदाहरण के तौर पर जयपुर जिले में ही सैकड़ों ऋणियों को करोड़ों रुपये की ब्याज राहत प्रदान की जा चुकी है।

ब्याज राहत योजना राजस्थान की पात्रता और प्रक्रिया

अवधिपार ब्याज राहत योजना राजस्थान का लाभ वही किसान या ऋणी उठा सकते हैं जिनका ऋण सहकारी भूमि विकास बैंक से लिया गया हो और जो 1 जुलाई 2024 तक अवधिपार हो चुका हो। योजना में शामिल होने के लिए अलग से कोई जटिल आवेदन प्रक्रिया नहीं है।

लाभार्थी को बस अपने नजदीकी जिला सहकारी भूमि विकास बैंक की शाखा में संपर्क करना है, अपनी बकाया मूल राशि का विवरण प्राप्त करना है और निर्धारित राशि जमा करनी है। जमा होने के बाद बैंक स्वयं ब्याज माफी की प्रक्रिया पूरी करता है।

पहले योजना की समय-सीमा 30 सितंबर 2025 और उसके बाद 31 दिसंबर 2025 तक थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दिया गया है। इस तारीख तक मूल राशि जमा करने वाले सभी पात्र ऋणी ब्याज माफी का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

किसानों के लिए सुनहरा अवसर

यह योजना उन किसानों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है जो लंबे समय से ब्याज के बोझ तले दबे हुए थे। समय-सीमा बढ़ने से अब उन सभी लाभार्थियों को मौका मिल गया है जो पहले इस योजना से वंचित रह गए थे।

यदि आप राजस्थान में सहकारी भूमि विकास बैंक के ऋणी हैं और आपका खाता अवधिपार है, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। देर न करें और जल्द से जल्द नजदीकी बैंक शाखा में संपर्क करके पूरी जानकारी प्राप्त करें तथा योजना का लाभ उठाएं।

अधिक जानकारी के लिए आप नजदीकी सहकारी भूमि विकास बैंक, जिला सहकारिता विभाग या राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं।

About Suman

मैं पिछले 5 साल से ब्लॉग लिख रही हूँ। मेरा मकसद है सरकारी योजनाओं और नौकरियों की जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना, ताकि सभी को सही जानकारी मिल सके।

Leave a Comment

Join Channel