राजस्थान सरकार की कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाती है, ताकि वे आसानी से कॉलेज जा सकें और अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
वर्तमान में 2025-26 सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब फॉर्म प्रोविजनल लिस्ट व objection स्टेज में है। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिन छात्राओं के आवेदन में किसी प्रकार की आपत्ति (objection) है, वे उसे 13 अप्रैल 2026 तक सुधार सकती हैं।
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना अपडेट
इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आने-जाने की सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।
- फॉर्म सुधार/objection क्लियर करने की अंतिम तिथि: 13 अप्रैल 2026
- आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है
- फिलहाल objection और verification प्रक्रिया चल रही है
किन छात्राओं को करना होगा सुधार
जिन छात्राओं के आवेदन फॉर्म में नाम या जन्मतिथि की गलती, इनकम सर्टिफिकेट में त्रुटि, बैंक डिटेल्स गलत होना, 12वीं की मार्कशीट में mismatch या दस्तावेज़ सही तरीके से अपलोड नहीं हुए हैं, उन्हें समय रहते इन सभी कमियों को सुधार लेना चाहिए। अगर ये गलतियां निर्धारित समय सीमा के भीतर ठीक नहीं की गईं, तो आवेदन रद्द हो सकता है और छात्रा योजना के लाभ से वंचित रह सकती है।
आवेदन में सुधार कैसे करें
छात्राओं को सबसे पहले अपनी SSO ID से लॉगिन करना चाहिए और आधिकारिक पोर्टल hte.rajasthan.gov.in/online-scholarship पर जाकर अपना आवेदन स्टेटस चेक करना चाहिए। यदि फॉर्म में objection दिख रहा है, तो तुरंत आवश्यक दस्तावेज अपडेट करें और अपने कॉलेज या नोडल अधिकारी से फॉर्म verify करवाएं। ध्यान रखें कि यह सुधार करने का अंतिम मौका है, क्योंकि तय तारीख के बाद कोई संशोधन नहीं किया जाएगा। समय पर objection क्लियर नहीं करने पर आपका नाम फाइनल लिस्ट से हट सकता है। इसके बाद सभी आवेदन नोडल अधिकारी द्वारा हेडक्वार्टर भेजे जाएंगे, जहां से अंतिम सूची जारी होगी।
