PM Kisan 22वीं किस्त जारी: स्टेटस और बेनिफिशियरी लिस्ट

किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए बड़ी खबर है। लंबे समय से इंतजार कर रहे किसानों को आज बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम से PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं।

इस किस्त के तहत देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में ₹2000 की राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी। सरकार के अनुसार इस बार 9.32 करोड़ से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिलने वाला है।

PM Kisan 22वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किस्तों में आर्थिक सहायता दी जाती है। प्रत्येक किस्त में किसानों को ₹2000 दिए जाते हैं।

अब तक सरकार द्वारा 21 किस्तों में 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। 22वीं किस्त जारी होने के बाद यह राशि और बढ़ जाएगी

कितने किसानों को मिलेगी 22वीं किस्त

सरकारी जानकारी के अनुसार 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 22वीं किस्त भेजी जाएगी। इस किस्त के तहत करीब 18,640 करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।

हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि सभी किसानों के खाते में पैसे एक ही समय पर पहुंच जाएं। ट्रांजैक्शन प्रक्रिया के कारण अलग-अलग समय पर किसानों के खातों में राशि पहुंच सकती है।

PM Kisan बेनिफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं, तो आप आसानी से ऑनलाइन अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
    https://pmkisan.gov.in/
  • होम पेज पर “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
  • कैप्चा कोड भरकर Get Data पर क्लिक करें
  • आपके मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को वेरिफाई करें
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपकी किस्त की पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी

PM Kisan बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम कैसे देखें

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं
  • Beneficiary List विकल्प पर क्लिक करें
  • अब अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें
  • Get Report पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपके गांव की पूरी लाभार्थी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी
About Suman

मैं पिछले 5 साल से ब्लॉग लिख रही हूँ। मेरा मकसद है सरकारी योजनाओं और नौकरियों की जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना, ताकि सभी को सही जानकारी मिल सके।

Leave a Comment

Join Channel