RTE Admission Rajasthan 2026 | आरटीई एडमिशन राजस्थान 2026

RTE Admission Rajasthan 2026: राजस्थान में राइट टू एजुकेशन (RTE) एडमिशन 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आरटीई एडमिशन राजस्थान पहली बार नर्सरी, LKG, UKG और पहली कक्षा में निजी स्कूलों में 25% निशुल्क सीटों पर प्रवेश मिलेगा। पहले आरटीई के तहत केवल नर्सरी और पहली कक्षा में ही एडमिशन होते थे, लेकिन शिक्षा विभाग ने नियमों में बदलाव करते हुए अब चारों कक्षाओं को शामिल कर लिया है। इससे ज्यादा बच्चों को निजी स्कूलों में फ्री पढ़ाई का मौका मिलेगा।

आरटीई एडमिशन राजस्थान 2026
आरटीई एडमिशन राजस्थान 2026

RTE Rajasthan 2026 की जरूरी तारीखें

  • प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार RTE एडमिशन के लिए आवेदन 20 फरवरी से शुरू होंगे और 4 मार्च तक किए जा सकेंगे
  • इसके बाद 6 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी।
  • लॉटरी के जरिए बच्चों को स्कूल अलॉट किए जाएंगे। नया शैक्षणिक सत्र अप्रैल से शुरू होगा।

आरटीई एडमिशन राजस्थान 2026 के तहत प्रवेश

इस बार आरटीई के तहत निजी स्कूलों में चार कक्षाओं में फ्री एडमिशन होंगे। इनमें नर्सरी, LKG, UKG और पहली कक्षा शामिल हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार इन सभी कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगी।

RTE Admission Age Limit Rajasthan 2026

  • आरटीई के तहत प्रवेश के लिए बच्चों की आयु सीमा तय की गई है। नर्सरी (PP-3+) के लिए बच्चे की उम्र 3 से 4 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • LKG (PP-4+) के लिए 4 से 5 वर्ष, UKG (PP-5+) के लिए 5 से 6 वर्ष और पहली कक्षा के लिए 6 से 7 वर्ष आयु निर्धारित की गई है।
  • आवेदन करते समय बच्चे की सही जन्मतिथि दर्ज करना जरूरी है, क्योंकि गलत जानकारी से आवेदन रद्द हो सकता है।

निजी स्कूलों में कितनी सीटों पर होगा आरटीई एडमिशन से प्रवेश

डीईओ कार्यालय के अनुसार निजी स्कूलों में RTE की सीटें पिछले तीन वर्षों में नर्सरी से पहली कक्षा तक हुए एडमिशन के औसत के आधार पर तय की जाएंगी। तय संख्या की 25% सीटों पर फ्री एडमिशन दिया जाएगा। अगर किसी कक्षा में प्रमोशन के कारण कुछ सीटें पहले ही भर चुकी हैं, तो खाली बची सीटों पर ही आरटीई के तहत प्रवेश होगा। इससे सीटों की संख्या स्कूल के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

RTE Admission Documents: जरूरी दस्तावेज

  • आवेदन के दौरान अभिभावकों को बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
  • सभी दस्तावेज वैध और स्पष्ट होने चाहिए। गलत या अधूरे दस्तावेज होने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

RTE Rajasthan Online Apply 2026: आवेदन कैसे करें

आरटीई के तहत आवेदन राजस्थान पीएसपी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन करते समय अभिभावक अपने निवास क्षेत्र के अधिकतम 5 नजदीकी निजी स्कूलों का चयन कर सकते हैं। पोर्टल पर जाकर “नया आवेदन” विकल्प चुनना होगा, फिर बच्चे की जानकारी भरनी होगी, स्कूल चुनने होंगे और जरूरी दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को फाइनल लॉक करना होगा। फॉर्म लॉक करने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकता, इसलिए सारी जानकारी ध्यान से भरें।

आवेदन करने के लिए वेबसाइट लिंकयहाँ क्लिक करे
आवेदन प्रपत्रयहाँ क्लिक करे

पिछले सत्र में जिले में हजारों बच्चों को आरटीई के तहत प्रवेश मिला था। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस बार नर्सरी और पहली के साथ LKG और UKG भी जुड़ने से RTE एडमिशन की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शुरुआती स्तर से ही बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा।

About Suman

मैं पिछले 5 साल से ब्लॉग लिख रही हूँ। मेरा मकसद है सरकारी योजनाओं और नौकरियों की जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना, ताकि सभी को सही जानकारी मिल सके।

Leave a Comment

Join Channel