लाड़ली बहना को एक और तोहफा मिलेगा रक्षाबंधन शगुन

Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर राज्य की बहनों को एक और तोहफा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि योजना की मासिक किस्त ₹1250 के साथ इस बार ₹250 रक्षाबंधन शगुन के रूप में जोड़े जाएंगे। यानी कुल ₹1500 सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।

रक्षाबंधन शगुन मध्य प्रदेश 2025

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि रक्षाबंधन बहनों के सम्मान और प्यार का प्रतीक है, और इस पावन अवसर पर सरकार उन्हें ₹250 का शगुन दे रही है। उन्होंने बताया कि यह राशि बहनों के खाते में उसी तरह भेजी जाएगी जैसे हर महीने ₹1250 की किश्त जाती है। इसका उद्देश्य बहनों को आर्थिक रूप से और मजबूत बनाना है, ताकि वे हर त्यौहार खुशी और आत्मनिर्भरता के साथ मना सकें।

रक्षाबंधन शगुन जुलाई में मिलेगा कुल ₹1500

यदि आप पहले से लाड़ली बहना योजना में रजिस्टर्ड हैं, तो कुछ करने की जरूरत नहीं है। आपकी जुलाई 2025 की किश्त में ही ₹250 रक्षाबंधन शगुन जुड़कर आएगा। आप स्टेटस चेक करने के लिए cmladlibahna.mp.gov.in पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।

लाड़ली बहनों को मिल रही ये सहायता

  • मासिक सहायता: ₹1250
  • रक्षाबंधन शगुन: ₹250
  • कुल राशि (जुलाई में): ₹1500

About Suman

मैं पिछले 5 साल से ब्लॉग लिख रही हूँ। मेरा मकसद है सरकारी योजनाओं और नौकरियों की जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना, ताकि सभी को सही जानकारी मिल सके।

Leave a Comment

Join Channel