मंईयां सम्मान योजना के तहत हर महिला को हर महीने 2500 रुपये दिए जाते हैं। हाल ही में सरकार ने बताया कि 16 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है। इन महिलाओं के खाते में तीन महीने की एक साथ राशि यानी 7500 रुपये भेजे गए हैं। यह राशि अप्रैल, मई और जून महीने की है। इससे महिलाओं को घर खर्च में बहुत राहत मिली है।
Table of Contents
अब आधार से लिंक खाता ही पाएगा योजना का लाभ
मंईयां सम्मान योजना को सही और पारदर्शी बनाने के लिए कुछ नए नियम बनाए हैं। अब सिर्फ उन्हीं महिलाओं को योजना का पैसा मिलेगा जिनका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होगा। अगर किसी महिला का खाता आधार से लिंक नहीं है तो उसके खाते में पैसे नहीं आएंगे।
कई बार गलत लोगों ने भी मंईयां सम्मान योजना का फायदा उठाने की कोशिश की। इसलिए अब हर लाभार्थी महिला का आधार कार्ड और बैंक खाता जुड़ा होना जरूरी है। जिन महिलाओं ने अभी तक यह काम नहीं किया है, उन्हें जल्दी से यह जरूरी काम पूरा कर लेना चाहिए।
सत्यापन जरूरी है वरना रुक सकता है पैसा
मंईयां सम्मान योजना में सिर्फ आवेदन करना ही काफी नहीं है। अब सरकार ने यह भी कहा है कि महिलाओं को अपने आवेदन का सत्यापन भी करवाना होगा। सत्यापन यानी यह देखना कि जो जानकारी दी गई है, वह सही है या नहीं।
अगर महिला ने आवेदन किया है लेकिन सत्यापन नहीं करवाया है, तो उसके खाते में पैसा नहीं आएगा। सरकार ने कहा है कि सभी महिलाएं अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय जाकर अपने फॉर्म की जांच करवाएं और सही जानकारी दें।
गलत जानकारी के कारण कई महिलाओं का पैसा होल्ड
सरकार की जांच में पता चला है कि करीब दो लाख महिलाओं का पैसा अभी रोका गया है। इसकी वजह यह है कि उन्होंने फॉर्म में गलत जानकारी भर दी थी। किसी ने बैंक का कोड गलत डाला, तो किसी का आधार कार्ड नंबर या राशन कार्ड की जानकारी मेल नहीं खा रही थी।
सरकार ने कहा है कि जिन महिलाओं की राशि रोकी गई है, वे अपने फॉर्म की गलतियों को ठीक करवा लें ताकि अगली किस्त उनके खाते में आ सके।
मंईयां सम्मान योजना बनी महिलाओं के लिए सहारा
यह योजना झारखंड की लाखों महिलाओं के लिए एक नई उम्मीद बन गई है। इससे महिलाएं अपनी छोटी जरूरतें खुद पूरी कर पा रही हैं। कुछ महिलाएं बच्चों की पढ़ाई में यह पैसा लगा रही हैं तो कुछ घर के जरूरी सामान खरीद रही हैं।
सरकार का मानना है कि जब महिलाएं मजबूत होंगी तो पूरा समाज मजबूत होगा। इसीलिए यह योजना महिलाओं को सम्मान और आत्मनिर्भरता देने का काम कर रही है। यदि आप भी इस योजना के पात्र हैं, तो जल्दी से आवेदन करें, सत्यापन करवाएं और अपने दस्तावेज सही रखें।

मै पिछले 5 सालों से ब्लॉगिंग कर रही हूँ , मैं कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स हूँ और मेरा मकसद जटिल जानकारी को आसान भाषा में समझाना है , ताकि हर कोई उसे आसानी से समझ सके। खास तौर पर सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरी पर लिखती हु ,जिससे लोगों को मदद मिल सके।