अगर आप अपनी ग्राम पंचायत की वार्ड वाइज वोटर लिस्ट ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते हैं, तो राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से यह काम कुछ ही मिनटों में हो जाता है। अब आपको पंचायत या कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से पूरी वोटर लिस्ट PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।
Table of Contents
राजस्थान ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट क्या होती है?
ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट वह आधिकारिक सूची होती है जिसमें गांव के सभी मतदाताओं का नाम वार्ड के अनुसार दर्ज होता है। पंचायत चुनाव, सत्यापन या किसी सरकारी काम के लिए यह लिस्ट काफी काम आती है।
इस लिस्ट में यह जानकारी होती है:
- मतदाता का नाम
- पिता / पति का नाम
- उम्र
- वार्ड नंबर
- मतदान केंद्र की जानकारी
ग्राम पंचायत वार्ड वाइज वोटर लिस्ट डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाइट
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट:
👉 https://sec.rajasthan.gov.in/se_pdfdownload.aspx

इसी पेज से आप जिला, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत चुनकर PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट डाउनलोड करने का तरीका (Step by Step)
- सबसे पहले वेबसाइट खोलें 👉 https://sec.rajasthan.gov.in/se_pdfdownload.aspx
- अब District (जिला) सेलेक्ट करें
- इसके बाद Panchayat Samiti (पंचायत समिति) चुनें
- फिर Gram Panchayat (ग्राम पंचायत) सेलेक्ट करें
- ग्राम पंचायत चुनते ही आपके सामने
Ward Wise Voter List PDF डाउनलोड लिंक दिख जाएगा - जिस वार्ड की लिस्ट चाहिए उस पर क्लिक करें
- PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगी
वोटर लिस्ट डाउनलोड करते समय ध्यान रखें
वोटर लिस्ट डाउनलोड करते समय सही जिला और पंचायत समिति चुनना जरूरी है। कभी-कभी वेबसाइट स्लो चलती है, इसलिए पेज खुलने में समय लग सकता है। मोबाइल से PDF खोलने के लिए PDF Viewer ऐप होना चाहिए। अगर लिंक नहीं खुल रहा हो तो ब्राउज़र बदलकर दोबारा ट्राई करें।
ऑनलाइन वोटर लिस्ट से घर बैठे जानकारी मिल जाती है। पंचायत चुनाव में नाम चेक करना आसान हो जाता है। दस्तावेज़ सत्यापन में मदद मिलती है और वार्ड स्तर पर मतदाताओं की जानकारी आसानी से मिल जाती है।
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 वोटर लिस्ट
क्या यह वेबसाइट सरकारी है?
हाँ, यह राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट है।
क्या वोटर लिस्ट फ्री में डाउनलोड होती है?
हाँ, यह सेवा पूरी तरह मुफ्त है।
क्या मोबाइल से डाउनलोड कर सकते हैं?
हाँ, मोबाइल और लैपटॉप दोनों से PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या यह पंचायत चुनाव की लेटेस्ट वोटर लिस्ट होती है?
वेबसाइट पर उपलब्ध सूची समय-समय पर अपडेट की जाती है। चुनाव से पहले नई लिस्ट अपलोड होती है।
राजस्थान पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट डाउनलोड कैसे करे ?
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट
https://sec.rajasthan.gov.in/se_pdfdownload.aspx से
