निःशुल्क टेबलेट वितरण योजना राजस्थान 2026: फ्री टैबलेट कब मिलेगा? पूरी जानकारी

राजस्थान सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क टेबलेट वितरण योजना 2026 का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है। इस योजना के तहत 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को फ्री टेबलेट दिए जाते हैं। पहले इस योजना में लैपटॉप दिए जाते थे, लेकिन अब इसे टेबलेट योजना के रूप में लागू किया गया है।

पिछले कुछ समय से विद्यार्थियों के मन में यही सवाल है कि फ्री टेबलेट कब मिलेगा और लिस्ट कब आएगी। इस पोस्ट में आपको योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी आसान भाषा में मिलेगी।

निःशुल्क टेबलेट वितरण योजना राजस्थान 2026 क्या है ?

यह राजस्थान सरकार की एक शैक्षिक प्रोत्साहन योजना है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को डिजिटल डिवाइस प्रदान किए जाते हैं। इसका मकसद यह है कि छात्र ऑनलाइन पढ़ाई, ई-लर्निंग और डिजिटल संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सकें।

योजना का नामनिःशुल्क टेबलेट वितरण योजना राजस्थान
लाभमेधावी छात्रों को फ्री टेबलेट
कक्षा8वीं, 10वीं, 12वीं
न्यूनतम अंक75% या उससे अधिक
पात्र छात्रसरकारी स्कूल के छात्र (लड़के और लड़कियां)
वितरण का माध्यमजिलेवार मेरिट लिस्ट के आधार पर
वितरण स्थितिजल्द जारी होगी (तारीख घोषित नहीं)
डिवाइसपहले लैपटॉप, अब टेबलेट
आधिकारिक सूचनाशिक्षा विभाग / जिला शिक्षा कार्यालय

निःशुल्क टेबलेट वितरण योजना राजस्थान की पात्रता

निःशुल्क टेबलेट वितरण योजना राजस्थान का लाभ वही छात्र ले सकते हैं जो राजस्थान बोर्ड (RBSE) से 2026 में परीक्षा देकर पास हुए हों और जिनके अंक तय मानक से ऊपर हों।

  • छात्र RBSE बोर्ड से 8वीं, 10वीं या 12वीं में पास हो
  • 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों
  • छात्र सरकारी स्कूल का विद्यार्थी हो
  • लड़के और लड़कियां दोनों पात्र हैं
  • अन्य बोर्ड के छात्र इस योजना में शामिल नहीं होते

निःशुल्क टेबलेट वितरण योजना राजस्थान में कितने विद्यार्थियों को मिलेगा टेबलेट ?

नए जिलों के गठन के बाद लाभार्थियों की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले जहां सीमित संख्या में टेबलेट दिए जाते थे, अब पात्र विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने से अधिक छात्रों को लाभ मिलेगा।

फिलहाल टेबलेट वितरण को लेकर सटीक तारीख घोषित नहीं की गई है। बजट और प्रशासनिक प्रक्रिया के कारण वितरण में देरी हो रही है। नए जिलों के कारण लाभार्थियों की संख्या बढ़ी है, जिससे बजट पर असर पड़ा है।

हालांकि, जिन छात्रों ने 2025 में 75% या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं, वे इस योजना के पात्र हैं। जैसे ही जिलेवार मेरिट लिस्ट जारी होगी, वितरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

क्या निःशुल्क टेबलेट वितरण योजना राजस्थान के लिए फॉर्म भरना होगा ?

नहीं। इस योजना के लिए कोई आवेदन फॉर्म नहीं भरना पड़ता।
लाभार्थियों की सूची जिलेवार मेरिट लिस्ट के आधार पर तैयार की जाती है। अगर आपका नाम लिस्ट में आता है, तो आपको स्कूल या शिक्षा विभाग की ओर से सूचना मिल जाती है।

इस योजना में चयन जिलेवार मेरिट के आधार पर होता है। हर जिले से तय संख्या में मेधावी छात्रों का चयन किया जाता है। नए जिलों के बनने से मेरिट की प्रक्रिया में बदलाव हुआ है, जिस वजह से वितरण में समय लग रहा है।

राजस्थान निःशुल्क टेबलेट वितरण योजना से मिलने वाले फायदे

योजना से विद्यार्थियों को कई तरह के फायदे मिलते हैं। फ्री टेबलेट मिलने से डिजिटल पढ़ाई आसान हो जाती है और छात्र ऑनलाइन क्लास, नोट्स और पढ़ाई से जुड़े वीडियो तक आसानी से पहुंच बना पाते हैं। इससे खास तौर पर गरीब और ग्रामीण इलाकों के छात्रों को टेक्नोलॉजी से जुड़ने का मौका मिलता है, जो आगे चलकर उनकी पढ़ाई और करियर दोनों में मदद करता है। टेबलेट के जरिए छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी भी बेहतर तरीके से कर सकते हैं।

राजस्थान निःशुल्क टेबलेट वितरण योजना मेधावी छात्रों के लिए एक अच्छी पहल है। भले ही वितरण में थोड़ी देरी हो रही है, लेकिन जिन विद्यार्थियों ने 8वीं, 10वीं या 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे इस योजना के पात्र हैं। जैसे ही सरकार जिलेवार मेरिट लिस्ट जारी करेगी, टेबलेट वितरण शुरू हो जाएगा।

About Suman

मैं पिछले 5 साल से ब्लॉग लिख रही हूँ। मेरा मकसद है सरकारी योजनाओं और नौकरियों की जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना, ताकि सभी को सही जानकारी मिल सके।

Leave a Comment

Join Channel