अगर आप भारत की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी में काम करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका आया है। गृह मंत्रालय द्वारा IB ACIO भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव के कुल 3717 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
Table of Contents
IB ACIO भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जुलाई 2025 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है
Assistant Central Intelligence Officer
विभाग का नाम | गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs – MHA) |
---|---|
पोस्ट का नाम | ACIO Grade-II/Executive |
कुल पद | 3717 |
योग्यता | ग्रेजुएट पास |
आयु सीमा | 18 से 27 वर्ष (10 अगस्त 2025 तक) |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट, इंटरव्यू |
वेतनमान | ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रतिमाह |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | mha.gov.in |
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
नोटिफिकेशन जारी | 14 जुलाई 2025 |
आवेदन शुरू | 19 जुलाई 2025 |
अंतिम तिथि | 10 अगस्त 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
परीक्षा तिथि | जल्द घोषित होगी |
आवेदन शुल्क
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
Gen/OBC/EWS | ₹650/ |
SC / ST / सभी महिला उम्मीदवार | ₹550/ |
भुगतान का माध्यम | ऑनलाइन |
पदों का विवरण
वर्ग | पद |
---|---|
सामान्य (UR) | 1537 |
EWS | 442 |
OBC | 946 |
SC | 566 |
ST | 226 |
कुल | 3717 |
चयन प्रक्रिया
भर्ती की प्रक्रिया कुल तीन चरणों में होगी – सबसे पहले लिखित परीक्षा, फिर डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और अंत में इंटरव्यू। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच से भी गुजरना होगा।
जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे उन्हें शुरुआती वेतन ₹44,900 प्रतिमाह मिलेगा जो बाद में ₹1,42,400 तक जा सकता है। यह एक ऑल इंडिया लेवल की नौकरी है, यानी चयनित उम्मीदवारों को देश के किसी भी हिस्से में पोस्ट किया जा सकता है।
IB ACIO परीक्षा एक घंटे की होगी जिसमें कुल 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इसके बाद डिस्क्रिप्टिव पेपर 50 अंकों का होगा और अंतिम चरण में इंटरव्यू 100 अंकों का होगा।
आवेदन कैसे करें?
IB ACIO भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाना होगा। वहां “Recruitment” सेक्शन में जाकर IB ACIO भर्ती लिंक पर क्लिक करें। फिर आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट करें।