भू नक्शा राजस्थान: क्या आप राजस्थान के निवासी हैं और अपनी जमीन, खेत या प्लॉट का भू नक्शा (Land Map) ऑनलाइन चेक या डाउनलोड करना चाहते हैं? तो आप सही जगह पर आए हैं। अब आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। राजस्थान सरकार ने एक विशेष पोर्टल Bhunaksha Rajasthan लॉन्च किया है, जहां आप घर बैठे अपनी जमीन का नक्शा चेक कर सकते हैं।
राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना App
जन आधार कार्ड में नाम कैसे जोड़े
हम आपको भू नक्शा राजस्थान चेक और डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया बताएंगे।
भू नक्शा राजस्थान | Bhu Naksha Rajasthan
Bhu Naksha Rajasthan एक सरकारी पोर्टल है जिसे राजस्व मंडल द्वारा लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राजस्थान राज्य के सभी जिलों की जमीनों, खेतों और प्लॉट्स का भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। इस पोर्टल का उपयोग करके हम जिला,तहसील ,आरआई, हल्का , गांव आदि को सेलेक्ट करके भू नक्शा की जानकारी प्राप्त कर सकते है और उसको डाउनलोड भी कर सकते है।
पोर्टल का नाम | Bhu Naksha Rajasthan |
विभाग | राजस्व मंडल राजस्थान |
उद्देश्य | जमीन का नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
लाभार्थी | सभी भूमि धारक |
आधिकारिक वेबसाइट | Bhunaksha.rajasthan.gov.in |
भू नक्शा पोर्टल नागरिकों को उनकी जमीन और प्लॉट्स की सटीक लोकेशन की जानकारी प्रदान करता है। इस पोर्टल के माध्यम से लोगों को अब बार-बार सरकारी कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
राजस्थान भू नक्शा क्यों शुरू किया गया?
भू नक्शा पोर्टल शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन सेवा प्रदान करना और ऑफलाइन प्रक्रियाओं में लगने वाले समय, पैसे और भ्रष्टाचार को कम करना है।
पहले, किसी भी जमीन का नक्शा देखने या निकालने के लिए लोगों को:
- सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे।
- रिश्वत देने की समस्या का सामना करना पड़ता था।
- नक्शा प्राप्त करने में कई दिनों का समय लग जाता था।
अब, यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी हो चुकी है।
भू नक्शा राजस्थान: ऑनलाइन चेक और डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले, राजस्थान भू नक्शा पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर “VIEW MAP” का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
- जिला और अन्य जानकारी का चयन करें:
- नई स्क्रीन पर निम्न विवरण भरें:
- जिला (District)
- तहसील (Tehsil)
- आरआई (RI)
- हल्का (Halka)
- गांव (Village)
- शीट नंबर (Sheet Number)
- सभी विवरण भरने के बाद, मैप खुल जाएगा। यहां आपको अपने प्लॉट नंबर की पहचान करनी है और उस पर क्लिक करना है।
- प्लॉट पर क्लिक करने के बाद, प्लॉट से संबंधित जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- मैप के बाईं ओर “Show Report PDF” विकल्प पर क्लिक करें। इससे भू नक्शा की पीडीएफ फाइल डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
मै पिछले 5 सालों से ब्लॉगिंग कर रही हूँ , मैं कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स हूँ और मेरा मकसद जटिल जानकारी को आसान भाषा में समझाना है , ताकि हर कोई उसे आसानी से समझ सके। खास तौर पर सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरी पर लिखती हु ,जिससे लोगों को मदद मिल सके।