RIICO भर्ती 2026: आवेदन की तारीख बढ़ी 7 मार्च तक, 23 नए पद जोड़े गए

रीको (RIICO) में विभिन्न संवर्गों में चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 मार्च 2026 कर दी गई है। साथ ही चार संवर्गों में कुल 23 पदों की वृद्धि भी की गई है। पदों की संख्या बढ़ने के कारण आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया है, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर सकें।

RIICO भर्ती 2026 | RIICO Vacancy 2026

रीको द्वारा जिन संवर्गों में पद बढ़ाए गए हैं, उनका विवरण इस प्रकार है:

  • सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-द्वितीय: 1 पद
  • कनिष्ठ विधि अधिकारी: 10 पद
  • निजी सहायक ग्रेड-द्वितीय: 11 पद
  • प्रारूपकार: 1 पद

इन बढ़ोतरी के बाद संबंधित पदों पर अब ज्यादा भर्तियां की जाएंगी।

RIICO भर्ती 2026 अब कुल कितने पदों पर होगी भर्ती

पदों में वृद्धि के बाद रीको भर्ती 2026 के तहत अब इन पदों पर नियुक्तियां होंगी:

  • कम्पनी सचिव: 1 पद
  • सहायक नगर नियोजक: 1 पद
  • प्रोग्रामर: 1 पद
  • सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-द्वितीय: 22 पद
  • कनिष्ठ विधि अधिकारी: 14 पद
  • निजी सहायक ग्रेड-द्वितीय: 19 पद
  • प्रारूपकार: 9 पद
  • कनिष्ठ सहायक: 54 पद

आवेदन की अंतिम तिथि और जरूरी सूचना

  • सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 7 मार्च 2026
  • जिन्होंने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है
  • पुराने आवेदनों को पूर्व विज्ञापन की शर्तों के अनुसार ही मान्य माना जाएगा

RIICO आधिकारिक वेबसाइट

राज्य के प्रतिष्ठित उपक्रम रीको (RIICO) में नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और दिशा-निर्देश रीको की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: www.riico.rajasthan.gov.in

About Suman

मैं पिछले 5 साल से ब्लॉग लिख रही हूँ। मेरा मकसद है सरकारी योजनाओं और नौकरियों की जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना, ताकि सभी को सही जानकारी मिल सके।

Leave a Comment

Join Channel