Rajasthan Nagar Palika Voter List Download 2026 – नगर पालिका / नगर परिषद वोटर लिस्ट PDF कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप Rajasthan Nagar Palika Voter List PDF Download करना चाहते हैं या अपने नगर पालिका / नगर परिषद वार्ड वोटर लिस्ट में नाम चेक करना चाहते हैं, तो यह काम अब ऑनलाइन बहुत आसान हो गया है। आप सीधे State Election Commission Rajasthan की वेबसाइट SEC Rajasthan Official Portal से अपने वार्ड की पूरी वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

नगर पालिका / नगर परिषद वोटर लिस्ट

Rajasthan Nagar Palika Voter List Download 2026

अगर आप Rajasthan Voter List 2026 चेक करना चाहते हैं, तो यह एक ऑनलाइन उपलब्ध Electoral Roll होती है जिसे State Election Commission Rajasthan जारी करता है और आप इसे आसानी से PDF में डाउनलोड कर सकते हैं। इस वोटर लिस्ट का मुख्य उपयोग अपना नाम verify करने, किसी भी गलती को सुधारने और चुनाव से पहले अपनी eligibility check करने के लिए होता है।

जब आप इस PDF को खोलते हैं, तो इसमें आपको हर मतदाता की जरूरी जानकारी मिलती है जैसे नाम, पिता या पति का नाम, उम्र, लिंग, वार्ड नंबर, मतदान केंद्र (Polling Booth) और EPIC नंबर (Voter ID Number), जिससे आप आसानी से अपनी पूरी डिटेल्स cross-check कर सकते हैं।

नगर पालिका / नगर परिषद वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले SEC Rajasthan Official Portal वेबसाइट खोलें- https://sec.rajasthan.gov.in/
  • होमपेज पर जाएं और “Download” सेक्शन में “Electoral Roll” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अब अपने जिले (District) का नाम ध्यान से select करें
  • अगर आप शहर में रहते हैं तो ULB (नगर पालिका / नगर परिषद) चुनें
  • अगर गांव में रहते हैं तो Panchayat Samiti select करें
  • अब अपने वार्ड नंबर या Gram Panchayat को select करें
  • सारी जानकारी सही भरने के बाद “Search” बटन पर क्लिक करें
  • कुछ ही सेकंड में आपके सामने आपके वार्ड की पूरी वोटर लिस्ट आ जाएगी
  • अब आप इस लिस्ट को आसानी से PDF में डाउनलोड करके अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर सकते हैं

नगर पालिका / नगर परिषद वोटर लिस्ट डाउनलोड करने में क्या सावधानी बरते ?

2026 के लिए राजस्थान में कई निकायों (113+ और 196+) में वोटर लिस्ट का रिवीजन चल रहा है, इसलिए हर जगह फाइनल पब्लिकेशन की तारीख अलग-अलग हो सकती है और कुछ मामलों में यह मई 2026 तक भी जा सकती है। ऐसे में सबसे सही और अपडेटेड जानकारी के लिए State Election Commission Rajasthan की वेबसाइट के “Order, Circular, Notification” सेक्शन को जरूर चेक करते रहें।

अगर आपको वोटर लिस्ट में अपना नाम नहीं मिलता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, आप आसानी से Claim & Objection फॉर्म भरकर अपना नाम जुड़वा या सुधार करवा सकते हैं। पंचायत और नगर पालिका दोनों की वोटर लिस्ट इसी वेबसाइट से मिल जाती है, बस ध्यान रखें कि शहर के लिए ULB और गांव के लिए Panchayat Samiti वाला विकल्प सही चुनें।

About Suman

मैं पिछले 5 साल से ब्लॉग लिख रही हूँ। मेरा मकसद है सरकारी योजनाओं और नौकरियों की जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना, ताकि सभी को सही जानकारी मिल सके।

Leave a Comment

Join Channel